Move to Jagran APP

पुलिस तक पहुंची सेन परिवार की अंदरूनी जंग

फैजाबाद : जिले की सियासत में सेन परिवार को किसी परिचय की जरूरत नहीं। पूर्व सांसद मित्रसेन य

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:43 PM (IST)
पुलिस तक पहुंची सेन परिवार की अंदरूनी जंग
पुलिस तक पहुंची सेन परिवार की अंदरूनी जंग

फैजाबाद : जिले की सियासत में सेन परिवार को किसी परिचय की जरूरत नहीं। पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के समय यह परिवार जिले की राजनीति का एक मजबूत सिरा होता था। उसी सेन परिवार में आपसी रिश्ते इतने खराब हो गए कि बड़ी बहू/ सपा प्रदेश महिला सचिव/ जिला पंचायत सदस्य प्रियंकासेन ने पूर्व विधायक आनंदसेन (देवर), उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य इंदूसेन के खिलाफ इनायतनगर पुलिस को तहरीर दी है। प्रियंकासेन ने बताया कि उन्होंने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आनंदसेन एवं इंदूसेन से खतरे का अंदेशा जताया है। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप भी दोनों पर लगाया। प्रियंकासेन का आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने पर 14 सितंबर को फेसबुक पर उनके खिलाफ पोस्ट इनकी शह पर डाला गया। अवैध कब्जा करने वाला अहरनसुवंशपुर निवासी शिवलाल यादव उनका नौकर है। उसके लिए भिटारी ग्राम पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करा निर्माण करा रहे हैं। पूर्व विधायक आनंदसेन ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं, आपसे पता चल रहा है। पुलिस उनकी शिकायत की जांच कर लें, सच्चाई सामने आ जाएगी।

loksabha election banner

सेन परिवार में वर्चस्व की जंग नई नहीं

सेन परिवार में वर्चस्व की जंग नई नहीं। प्रियंकासेन के पति अर¨वदसेन आइपीएस अधिकारी हैं। दरअसल, मित्रसेन यादव के समय ही यह जंग शुरू हो गई थी। परिवारिक विवाद के पटाक्षेप के लिए उन्हें उस वक्त बड़ी बहू प्रियंकासेन को ह¨रग्टनगंज का ब्लॉक प्रमुख बनवाना पड़ा था। उनके निधन के बाद जब उपचुनाव हुआ तो समाजवादी पार्टी ने स्वाभाविक उत्तराधिकारी मान पूर्व राज्यमंत्री आनंदसेन को टिकट दिया। जनता ने उपचुनाव जिता मित्रसेन के सियासी वारिस होने की मुहर भी लगा दी। ऐसे मे मित्रसेन के सियासी वारिस होने की जंग लोकसभा चुनाव करीब आते देख सेन परिवार में तेज हो गई है। मित्रसेन तीन बार सांसद रहे। आनंदसेन ने अपने को स्वाभाविक दावेदार मान चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इस नए घटनाक्रम से आने वाले दिनों में राजनीतिक वर्चस्व की यह जंग और तेज होने की अटकलें लगने लगी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.