रामनगरी में छह घंटे रहेंगी कोरिया की प्रथम महिला
अयोध्या : मंगलवार को दीपोत्सव के मुख्य आयोजन की मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की प
अयोध्या : मंगलवार को दीपोत्सव के मुख्य आयोजन की मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी किम जोंग सुक होंगी। वे अपराह्न तीन बजे सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगी और रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तथा अन्य विशिष्ट लोगों के साथ भगवान राम एवं सीता के स्वरूप की अगुवानी करेंगी। इससे पूर्व किम जोंग रानी हो के स्मारक के विस्तारीकरण का शिलान्यास करेंगी। सरकार की ओर से उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिए जाने के साथ किसी मेहमान राष्ट्रपति के स्तर का ही मान कर स्वागत का व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। करीब छह घंटा रामनगरी में गुजारने के बाद वे वापस लखनऊ लौटेंगी। महापौर एवं डीएम ने लिया जायजा
दीपोत्सव की तैयारियों के तहत शनिवार को महापौर ऋषिकश उपाध्याय ने जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार के साथ रामकी पैड़ी, सरयू तट तथा रामकथापार्क का निरीक्षण किया और तैयारी में लगे लोगों के लिए महान अवसर बताया। इस दौरान सरयू की नित्य आरती कराने वाले महंत शशिकांतदास ने मुख्यमंत्री एवं अन्य मेहमानों के प्रस्तावित सरयू पूजन एवं आरती की तैयारी पुख्ता होने का दावा किया।