दीपोत्सव में शिरकत करेंगे शिक्षण मंडल के प्रचारक
अयोध्या : दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र में संयोजित लाओस की रामलीला का अवलोकन करने भारतीय शिक्षण्
अयोध्या : दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र में संयोजित लाओस की रामलीला का अवलोकन करने भारतीय शिक्षण मंडल के 22 प्रांतों के प्रचारक अयोध्या आ रहे हैं। शिक्षण मंडल के प्रदेश मंत्री डॉ. दिलीप ¨सह के अनुसार प्रचारकगण शिक्षण मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं अविवि के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के आमंत्रण पर आ रहे हैं।
दीपोत्सव में शिरकत करने वाले प्रचारकों में शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शंकरानंद, सतीश गायकवाड़, डॉ. सुरेश गोहे, विनोद मिश्र, अनूप विट्ठल, दीप ¨सह तोमर, विनोद भदौरिया, आदित्य पवार, कृष्णा, मेहुल, अंकित, दंतराज, दीप कोइराला आदि शामिल हैं। प्रचारकों का दल मंगलवार को महापौर एवं शिक्षण मंडल के संरक्षक मंडल के सदस्य ऋषिकेश उपाध्याय के साथ रामनगरी की वीथिकाओं पर अंकित रामकथा के प्रसंगों का अवलोकन करेगा। मंगलवार को सायं यह दल गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के ब्रह्मचारियों के साथ दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेगा। रामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमारदास ने अविवि के कुलपति, महापौर एवं डॉ. दिलीप ¨सह के साथ प्रचारकों के आवास एवं अन्य व्यवस्था की समीक्षा की।