Move to Jagran APP

सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव सेकुलर मोर्चा

फैजाबाद : समाजवादी सेकुलर मोर्चा के फैजाबाद मंडल प्रभारी फूलचंद यादव ने कहा है कि केंद्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 11:48 PM (IST)
सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव सेकुलर मोर्चा
सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव सेकुलर मोर्चा

फैजाबाद : समाजवादी सेकुलर मोर्चा के फैजाबाद मंडल प्रभारी फूलचंद यादव ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई पर सरकार कोई अंकुश नहीं लगा सकी, जिससे जनता कराह रही है। मंडल प्रभारी ने कहा कि 2019 में बिना सेकुलर मोर्चा के सहयोग के सरकार नहीं बन सकेगी। महागठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलने पर मोर्चा अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

loksabha election banner

पदभार संभालने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे मंडल प्रभारी का जिलाध्यक्ष ललित यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य महेंद्र यादव, मोर्चा सदस्य चंदन यादव, राजकुमार यादव, नफीस मिर्जा व अन्य ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 68 जिलों में संगठन तैयार कर चुका है। पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। 14 मंडलों में अल्पसंख्यक प्रभारी बनाए जा चुके हैं। मोर्चा संयोजक शिवपाल ¨सह यादव के बड़े भाई मुलायम ¨सह यादव की सीट को छोड़कर मोर्चा प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने भाजपा सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सलाह दी कि वे मंत्रिमंडल से बाहर आकर सेकुलर ताकतों का साथ दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.