आज मनेगी सरदार पटेल की जयंती
फैजाबाद : जिलाधिकारी डॉ. अनिलकुमार ने बताया कि देश के निर्माण एवं विकास में सरदार वल्लभभ
फैजाबाद : जिलाधिकारी डॉ. अनिलकुमार ने बताया कि देश के निर्माण एवं विकास में सरदार वल्लभभाई पटेल का अतुलनीय योगदान रहा है। वे दृढ़ निश्चय के प्रतिमूर्ति थे। जन्म दिवस के मौके पर 31 अक्टूबर बुधवार को कलेक्ट्रेट में पूर्वाह्न 11 बजे संकल्प सभा के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राइमरी विद्यालय/इंटर कॉलेज के छात्र अपने-अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेजों में होगा। पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उनके अनुसार संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल, वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, उप श्रमायुक्त, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रमों के लिए निर्देशित किया गया है।