लोस चुनाव में ताल ठोंकेगी समग्र क्रांति पार्टी
अयोध्या : आगामी लोकसभा चुनाव में समग्र क्रांति पार्टी भी ताल ठोंकेगी। नयाघाट स्थित बरनवाल धर्मश
अयोध्या : आगामी लोकसभा चुनाव में समग्र क्रांति पार्टी भी ताल ठोंकेगी। नयाघाट स्थित बरनवाल धर्मशाला में यह एलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनय कुमार एवं नवलकिशोर उपाध्याय ने किया। वे मीडिया से मुखातिब थे।
दोनों नेताओं ने बताया कि पार्टी देश की 50 लोकसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इनमें से 25 प्रत्याशी उत्तरप्रदेश में होंगे। उन्होंने बताया कि समग्र क्रांति पार्टी का पंजीकरण कई वर्ष पूर्व हो चुका है पर पार्टी में नए सिरे से प्राण फूंकने की जरूरत अब महसूस हुई है।
दोनों नेताओं ने कहा, मौजूदा दशक में जिन मोदी, केजरीवाल एवं अखिलेश यादव जैसे नेताओं से जनता को बड़ी उम्मीद थी। उन्होंने निराश किया है और यह साफ हो गया कि अनेकानेक दावों के बावजूद अब तक जितने भी विकल्प आजमाए गए, वे सभी सत्तालोलुप थे। ऐसे में समग्र क्रांति पार्टी नए विकल्प के रूप में प्रस्तुत होने के प्रयास में है। पार्टी वैचारिक तौर पर समग्र क्रांति के जनक जयप्रकाशनारायण से प्रेरित है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रप्रताप ¨सह, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष परमजीत कौर, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रधर द्विवेदी, महासचिव श्यामबिहारी ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेशकुमार गुप्त, मीडिया प्रभारी स्कंददास, बाबा जयकरनदास, हरिशरण श्रृंगारी, रामकुमार गौड़, सरयूप्रसाद तिवारी, राम प्रजापति, मंगल उपाध्याय, बृजेश ¨सह, सुरेंद्रकुमार ¨सह, कप्तान ¨सह, सूरज ¨सह, सुरेश ¨सह, राकेश यादव, प्रमोद ¨सह, मुकेश ¨सह, महेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। गुरुवार को ही पार्टी की जिला इकाई का गठन भी किया गया।