साकेत में छात्रनेताओं ने की क्लास रूम की सफाई
फैजाबाद : साकेत महाविद्यालय प्रशासन पर अब सफाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्लास रूम म
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 11:57 PM (IST)
फैजाबाद : साकेत महाविद्यालय प्रशासन पर अब सफाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्लास रूम में पसरी गंदगी से आहत छात्रनेताओं ने सोमवार को समुचित सफाई की। इस अभियान की कमान छात्र नेता अभास कृष्ण यादव ने संभाली। सोमवार को छात्र-छात्राएं कमरा नंबर 27 में अध्ययन करने गए तो देखा कि वहां गंदगी पसरी है। इसकी सूचना पर छात्र नेता अभास कृष्ण ने पहले तो कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी। प्रशासन की हीलाहवाली के बाद छात्रनेताओं ने कमान संभाल ली। जितेंद्र शुक्ल, नितिन ¨सह, अमित वर्मा, अमित यादव, लिटिल भारती, अनिकेत चंद्र व सुनील गौड़ के साथ कक्ष के सफाई अभियान में जुट गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें