सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
संसू: गोसाईगंज (अयोध्या) नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का काम बंद हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रहा बीते चार दिनों से नगर में सफाई न होने का असर साफ दिखने लगा है। नगर पंचायत में किसी अधिशाषी अधिकारी के न होने के कारण बीते दो माह से नगर पंचायत कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है इसके चलते सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वही नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र पप्पू ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत की समस्या से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी भदरसा लक्ष्मी चौरसिया को गोसाईगंज नगर पंचायत का भी कार्य देखने का आदेश कर दिया है। रमेश चंद्र पप्पू ने बताया कि उक्त आदेश की प्रति अधिशाषी अधिकारी भदरसा को उपलब्ध करा दी गई है सोमवार को उनके गोसाईगंज नगर पंचायत का कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
गोसाईगंज (अयोध्या): नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का काम बंद हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रहा। बीते चार दिनों से नगर में सफाई न होने का असर साफ दिखने लगा है। नगर पंचायत में किसी अधिशाषी अधिकारी के न होने के कारण बीते दो माह से नगर पंचायत कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र पप्पू ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत की समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी भदरसा लक्ष्मी चौरसिया को गोसाईगंज नगर पंचायत का कार्य देखने का आदेश कर दिया है।