रालोद ने जुलूस निकाल किया विरोध प्रदर्शन
फैजाबाद: बिजली मूल्यवृद्धि वापस लेने के लिए घोषित कार्यक्रम 'पोल खोल धावा बोल' अभियान के तहत राल
फैजाबाद: बिजली मूल्यवृद्धि वापस लेने के लिए घोषित कार्यक्रम 'पोल खोल धावा बोल' अभियान के तहत रालोद नेताओं ने सोमवार की शाम सुचित्तागंज बाजार में जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन की अगुवाई प्रदेश महासचिव विश्वेषनाथ मिश्र सुड्डू ने की। संचालन जिलाध्यक्ष चौधरी राम ¨सह पटेल ने किया। जुलूस में बिजली मूल्यवृद्धि, गन्ना किसानों का बकाया मूल्य चुकाने एवं बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की गई। प्रदेश महासचिव सुड्डू ने कहा कि अगर बिजली के बढ़े हुए मूल्य को सरकार ने वापस नहीं लिया तो रालोद विरोध प्रदर्शन को व्यापक करेगा। आंदोलन 12 अगस्त तक चलेगा। 26 जुलाई को प्रेस क्लब में प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद शिरकत करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव शिवकरण ¨सह भी होंगे। इसमें जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, महेश कनौजिया, नेतराम वर्मा, राजेश तिवारी, रामशंकर वर्मा, सुनील शर्मा, ननकू मौर्य, नकछेद प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।