कोच 19 और व्यवस्थाएं 21 हैं..
फैजाबाद : पहली बार रामायण एक्सप्रेस से यात्रा पर निकले ऊना (हिमाचल) के श्रद्धालु संतोष ¨सह खुश्
फैजाबाद : पहली बार रामायण एक्सप्रेस से यात्रा पर निकले ऊना (हिमाचल) के श्रद्धालु संतोष ¨सह खुश दिखे। उन्होंने कहाकि ट्रेन में कोच 19 हैं और व्यवस्थाएं 21 हैं। संतोष कहते हैं कि रामनगरी में भव्य राम मंदिर देखने का सपना है। रेलवे ने भगवान राम से जुड़े स्थलों का भ्रमण कराने की अच्छी पहल की है। जबलपुर की सृष्टि धुवर अपनी माता के साथ यात्रा पर निकली हैं। फैजाबाद जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद वे झूम उठीं। हाथ में धनुष लिए सृष्टि ने कहाकि पहली बार अयोध्या आए हैं। जरूरत पड़ी तो मंदिर बनवाने के लिए फिर आएंगे। हिमाचल से आई राजबाला ¨सह पुष्प वर्षा, गाजे-बाजे व जय श्रीराम के उद्घोष पर खुश होकर झूमने लगीं। कहते हैं कि अयोध्या का दर्शन पाकर जीवन धन्य हुआ। हरियाणा के हिसार से आए राजकुमार सक्सेना, बदायूं से सुंदरदास, नोएडा के आलोक रस्तोगी, मंजू व हरियाणा से आयी शर्मिला सक्सेना ने उत्साह भरे शब्दों में रेलवे की इस यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहाकि भगवान की नगरी में आना सौभाग्य की बात है। ........
अयोध्या में छह स्थानों पर ठहरेंगे यात्री
रामायण एक्सप्रेस ट्रेन से आए पर्यटक अयोध्या की छह धर्मशाला व गेस्ट हाउसों में ठहरेंगे। ट्रेन से उतरने के बाद पर्यटक बस से अयोध्या की ओर रवाना हुए। म्यूजीशियन जीवन तिवारी ने बताया कि पर्यटक शाम को अयोध्या में सरयू आरती करेंगे। इसके बाद रामायण के प्रसंग पर झांकी निकालेंगे।
हर शहर में निकालेंगे झांकी
पर्यटकों के साथ आइआरसीटीसी के म्यूजीशियन तो आए ही हैं, साथ ही अयोध्या से 35 लोगों की भजन मंडली भी यहां से यात्रा में शामिल हुई है। ट्रेन राम से जुड़े जिन-जिन स्थानों पर रुकेगी वहां रामायण के प्रसंग की झांकियां भी निकाली जाएंगी।
विलंब से पहुंची ट्रेन
रामायण ट्रेन भी रेलवे की लेटलतीफी का शिकार हुई। ट्रेन को सुबह चार बजकर 50 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन ये दस बजे के बाद पहुंची। सांसद लल्लू ¨सह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई सुबह चार बजे ही रेलवे स्टेशन फैजाबाद पहुंच गए थे। ट्रेन लेट होने की वजह से उन्हें वापस जाना पड़ा। सांसद शुक्रवार की शाम पर्यटकों को विदा करने के लिए फैजाबाद जंक्शन पर मौजूद रहेंगे।