विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Ayodhya Update: मस्जिद पक्ष के पैरोकार रहे मो. इकबाल बोले- भूमिपूजन का आमंत्रण आएगा तो जाऊंगा

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Tue, 28 Jul 2020 10:49 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 28 Jul 2020 04:23 PM (GMT+05:30)

Ram Mandir Ayodhya Update मस्जिद के पूर्व पक्षकार ने रामलला के बताए रास्ते पर चलने की बात कही।

Ram Mandir Ayodhya Update: मस्जिद पक्ष के पैरोकार रहे मो. इकबाल बोले- भूमिपूजन का आमंत्रण आएगा तो जाऊंगा
Ram Mandir Ayodhya Update: मस्जिद पक्ष के पैरोकार रहे मो. इकबाल बोले- भूमिपूजन का आमंत्रण आएगा तो जाऊंगा

अयोध्या, जेएनएन। Ram Mandir Ayodhya Update: रामजन्मभूमि मामले में मस्जिद पक्ष के पैरोकार रहे मो. इकबाल मंदिर निर्माण शीघ्र शुरू होने के प्रयासों का स्वागत कर रहे हैं। वह इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने को तैयार हैं, बस आमंत्रण का इंतजार है।

मो. इकबाल कहते हैं कि आमंत्रण आया, तो भूमिपूजन में अवश्य जाऊंगा। हमारा मजहब हमें सभी धर्मों का आदर सिखाता है। हम हिंदू धर्म के लाखों देवी-देवताओं के साथ सभी पीर-पैगंबर का सम्मान करते हैं। भगवान राम के जिक्र पर वे कहते हैं, राम तो राम हैं, हम उनके किरदार को क्या समझेंगे, पर इतना जरूर कहूंगा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। वह पूर्व में भी आपसी सौहाद्र्र को बढ़ाने वाले बयान देते रहे हैं। गत वर्ष रामलला के हक में आए फैसले का स्वागत करते हुए इकबाल ने कहा था कि अब हमें विवाद भूलकर अब 130 करोड़ भारतीयों को संवाद-सृजन में लगना चाहिए।

वालिद के रास्ते पर चलते रहे मो. इकबाल

पिता हाशिम अंसारी के बाद मो. इकबाल ने अदालत में मस्जिद की पैरोकारी की, लेकिन उनके दिल में हमेशा रामलला का सम्मान रहा। 2010 में हाईकोर्ट का निर्णय आने के पूर्व मंदिर-मस्जिद रार चरम पर थी, तब हाशिम ने सीना ठोंक कर कहा कि वे कोर्ट का हर निर्णय मानेंगे। भले ही फैसला रामलला के हक में आये। मामला सुप्रीमकोर्ट पहुंचा, तो हाशिम ने खुल कर कहा कि जहां रामलला विराजमान हैं, वहां उनकी गरिमा के हिसाब से मंदिर बनना चाहिए। 20 जुलाई 2016 को उनका इंतकाल हुआ। इसके बाद मो. इकबाल वालिद के दिखाए रास्ते पर बढ़े। सुप्रीम फैसले का उन्होंने दिल खोलकर स्वागत किया।