हमरी सीेता है गोरी किशोरी तोहार राम करिया..
अयोध्या रामकथा पार्क में चल रहे रामायण मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन उदासीन ऋषि आश्रम- रानोपाली के महंत डॉ. भरतदास ने गोस्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया। रामायण मेला समिति के महामंत्री शीतला सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों सहित रामकथा संग्रहालय के उपनिदेशक योगेशकुमार अयोध्या शोध संस्थान के प्रभारी अधिकारी रामतीरथ एवं कमलेश पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
अयोध्या : रामकथा पार्क में चल रहे रामायण मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन उदासीन ऋषि आश्रम- रानोपाली के महंत डॉ. भरतदास ने गोस्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया। रामायण मेला समिति के महामंत्री शीतला सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों सहित रामकथा संग्रहालय के उपनिदेशक योगेशकुमार, अयोध्या शोध संस्थान के प्रभारी अधिकारी रामतीरथ एवं कमलेश पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रस्तुति का आगाज गोंडा से आए गायक एवं कवि शिवपूजन शुक्ल ने किया। शुक्ल ने राम तोहरी नजारिया जादू भरी.., सुकुमारी जरा धीरे चलो.. आदि की प्रस्तुति से समां बांधा। इसके बाद मंच लखनऊ से आईं कुसुम वर्मा के नाम हुआ। उन्होंने देवी गीत,
फुलवारी गीत, विवाह गीत आदि की प्रस्तुति से श्रोताओं को विभोर किया। सीता जी को व्याहन राम आए, हमरी सीता है गोरी किशोरी तोहार राम करिया.. की प्रस्तुति से उन्होंने सांस्कृतिक संध्या को शिखर का स्पर्श दिया। अगली प्रस्तुति
विजय अग्निहोत्री ने दी। गणेश वंदना, राम वंदना, राम स्तुति आदि की प्रस्तुति से विजय ने भक्ति की धार प्रवाहित की। चौथी प्रस्तुति अयोध्या की कलाकार प्रज्ञा सिंह व उनके दल के नाम रही। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देशदीपक मिश्र ने किया।