अजगर के बच्ची निगलने की आशंका
बीकापुर (फैजाबाद) : कोतवाली क्षेत्र के धरेठा दशरथपुर में खेल रही पांच वर्षीय बालिका को अज
बीकापुर (फैजाबाद) : कोतवाली क्षेत्र के धरेठा दशरथपुर में खेल रही पांच वर्षीय बालिका को अजगर के निगलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जिस स्थान से लड़की गायब हुई थी उसके थोड़ी दूर स्थित झाड़ी में दस फिट लंबा अजगर मृत मिला है। मृत अजगर को बीकापुर पशु अस्पताल लाया गया है। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम होगा।
गांव निवासी फेंकुराम की पांच वर्षीय लड़की शालिनी गत सप्ताह शाम को खेलने घर से गई थी और गायब हो गयी। परिवारीजनों के काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस अबतक गायब बालिका का पता नहीं लगा सकी है। कोतवाली प्रभारी रामचंदर सरोज ने बताया कि जिस जगह से बालिका का गायब होना बताया जाता है, वहीं अजगर मृत मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि लड़की को अजगर निगलने का मामला सामने आ सकता है।