Move to Jagran APP

बाल दिवस पर श्रद्धा से याद किए गए चाचा नेहरू

फैजाबाद : बाल दिवस पर बुधवार को चाचा नेहरू को खूब याद किया गया। स्कूलों में प्रतियोगिताएं हु

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM (IST)
बाल दिवस पर श्रद्धा से याद किए गए चाचा नेहरू
बाल दिवस पर श्रद्धा से याद किए गए चाचा नेहरू

फैजाबाद : बाल दिवस पर बुधवार को चाचा नेहरू को खूब याद किया गया। स्कूलों में प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने विविध कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

-पं. नेहरू का जीवन संघर्ष की मिसाल : ¨सह

-प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की 129 वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप ¨सह ने कहा कि नेहरू का जीवन प्यार एवं संघर्ष की मिसाल है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के लिए नया आयाम प्रस्तुत कर सकते हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने की।

युग ²ष्टा थे चाचा नेहरू : शीवेंद्र

पूराबाजार : पं. जवाहरलाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनकी यह अवधारणा सौ फीसदी सत्य है, क्योंकि आज जन्मा शिशु भविष्य में राजनीतिक, वैज्ञानिक, लेखक, शिक्षक, चिकित्सक, इंजीनियर आदि बनकर राष्ट्र निर्माण की नींव मजबूत करता है। यह बात ग्राम पंचायत मड़ना के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के परिसर में जयश्रीबालाजी शिक्षण एवं प्रशिक्षण जनसेवा संस्थान के प्रबंधक शिवेंद्र ¨सह ने कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.