अपराध नियंत्रण का दावा झूठा : लीलावती
फैजाबाद : समहाकला में विप सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि डकैती, चोरी, बलात्कार, हत्या
फैजाबाद : समहाकला में विप सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि डकैती, चोरी, बलात्कार, हत्या एवं चैन स्ने¨चग का बोलबाला है। प्रदेश सरकार अपराध नियंत्रण का दावा कर रही है। सपा महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आधी आबादी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बेटियां घर से निकलने में डरती हैं।
सपा नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि किसानों को खाद, बीज समय से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सरकार का दावा किसानों का दोगुना आमदनी कराने का है। रामकरण यादव, इंद्रपाल यादव, छात्रसभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश यादव, रामशंकर यादव, प्रधान कृष्णा प्रजापति, राजेश, मनोज प्रजापति, रामशबद यादव उर्फ पांडे, लक्ष्मण यादव, राजेंद्रमोहन यादव, रामगोपाल यादव आदि चौपाल में मौजूद रहे।