जिले में 17 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
त्योहारों के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने 17 दिसंबर तक जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आगामी अवधि में नवरात्रि दुर्गा पूजा दशहरा बारावफात महर्षि वाल्मीकि जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्रदेव जयंती नरक चतुर्दशी दीपोत्सव धनतेरस चित्रगुप्त जयंती छठ पूजा पर्व गुरुनानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा आदि विभिन्न त्योहारों होंग.
अयोध्या: त्योहारों के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने 17 दिसंबर तक जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आगामी अवधि में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, बारावफात, महर्षि वाल्मीकि जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्रदेव जयंती, नरक चतुर्दशी, दीपोत्सव, धनतेरस, चित्रगुप्त जयंती, छठ पूजा पर्व, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा आदि विभिन्न त्योहारों होंगे। साथ ही विभिन्न आयोगों की प्रतियोगी परीक्षाएं व कॉलेजों के एग्जाम संभावित है। इसके अतिरिक्त 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा भी है। निषेधाज्ञा तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। उन्होंने पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।