Move to Jagran APP

प्रियंका के इस्तकबाल को ऐतिहासिक बनाने की जुगत

अयोध्या कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को रोड शो के लिए रामनगरी पहुंच रही हैं। फैजाबाद लोस क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व में कांग्रेस के स्थानीय नुमाइंदों ने पूरी ताकत झोंक दी है। करीब 50 किलोमीटर के रोड शो के दौरान पार्टी की शीर्ष नेत्री के स्वागत में 32 प्वाइंट सुनिश्चित किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:05 PM (IST)
प्रियंका के इस्तकबाल को ऐतिहासिक बनाने की जुगत
प्रियंका के इस्तकबाल को ऐतिहासिक बनाने की जुगत

अयोध्या : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को रोड शो के लिए रामनगरी पहुंच रही हैं। फैजाबाद लोस क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व में कांग्रेस के स्थानीय नुमाइंदों ने पूरी ताकत झोंक दी है। करीब 50 किलोमीटर के रोड शो के दौरान पार्टी की शीर्ष नेत्री के स्वागत में 32 प्वाइंट सुनिश्चित किए गए हैं। डॉ. खत्री ने एसपीजी की टीम के साथ स्वागत के लिए निर्धारित सभी प्वाइंट का निरीक्षण किया और रोड शो को कामयाब बनाने की व्यापक रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर उनके साथ प्रियंका गांधी के सचिव धीरज श्रीवास्तव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्रप्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य दयाशंकर शुक्ल, जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, एआइसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, भोला भारती आदि थे।

loksabha election banner

पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार प्रियंका के रोड शो को सफल बनाने के लिए युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु पाठक, अर्चना तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण गुप्त, महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्र, दलित प्रकोष्ठ के रामकरण कोरी, रामसागर रावत, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंसाराम यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के सुरेंद्रप्रताप सिंह आदि ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रोड-शो के लिए कमर कसी।

प्रियंका के आगमन को यादगार बनाने का आह्वान

- महानगर कांग्रेस कमेटी की कार्यालय कमला नेहरू भवन में बैठक की गई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने की। उन्होंने कहा, फैजाबाद का सौभाग्य है कि प्रियंका गांधी बुधवार को हम लोगों के बीच में रहेंगी और हमें इस मौके को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। संचालन पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ने किया। बैठक में एआइसीसी सदस्य केके सिन्हा, सुनीलकृष्ण गौतम, रामानुज तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश जिया, फ्लावर नकवी, अखिलेश तिवारी, सुषमा तिवारी, शालिनी पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, वेद सिंह कमल, शरद शुक्ल, उमर मुस्तफा, शैलेंद्रमणि पांडेय, श्रीनिवास शास्त्री, धर्मवीर दुबे, किशोरीरमण अग्रवाल, डॉ. विनोद गुप्त, चंचल सोनकर, शशिप्रकाश श्रीवास्तव, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। वेदमंत्रों के साथ स्वागत की तैयारी

- प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान जगह-जगह स्वागत की तैयारी होने लगी है। महानगर कांग्रेस के प्रशासनिक उपाध्यक्ष गौरव तिवारी वीरू के संयोजन में 11 वैदिक ब्रह्मचारी वेदमंत्रों के साथ प्रियंका गांधी का स्वागत करेंगे। उन्होंने रामनगरी में पार्टी महासचिव के स्वागत के लिए बने आधा दर्जन प्वाइंट का भी निरीक्षण किया और उनके इस्तकबाल को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.