मेधावी युवाओं को राजनीति की मुख्य धारा में लाएंगे
फैजाबाद : सपा, बसपा व कांग्रेस के दूषित राजनीतिक चरित्र ने गरीब, वंचित व मजदूरों के साथ मेधाव
फैजाबाद : सपा, बसपा व कांग्रेस के दूषित राजनीतिक चरित्र ने गरीब, वंचित व मजदूरों के साथ मेधावी युवाओं को राजनीति से दूर कर दिया। अब युवा मोर्चा ऐसे तबकों के युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ेगी। इनकी ऊर्जा व सहयोग को राजनीति की सुचिता व प्रदेश व देश के उन्नति के लिए किया जाएगा। यही भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएगा। ये बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने 'जागरण' से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार देश व प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं। उन्होंने गरीब, वंचित तबके के युवाओं के साथ ही आइआइएम, आइआइटी, जिले के टॉपर, अच्छे खिलाड़ियों व लोगों को दल से जोड़ने की संकल्प व्यक्त किया। भावी योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और सेवा के कार्यों के बारे में बताएंगे। यदुवंश ने बताया कि गत महीनों में सेवा के 22 कार्यक्रम किए गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा का कार्य भाजपा के लिए श्रेष्ठ युवा नेतृत्व तैयार करना भी है, ताकि दल को अपराजेय बनाया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि लोक सभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत होगी। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समाजसेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। अप्रैल माह में युवा मोर्चा के गठन की बात कही।
विधायकों ने किया स्वागत
फैजाबाद : सोमवार को यहां पहुंचे युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने रात्रि विश्राम किया, तो मंगलवार की सुबह सर्किट हाउस पहुंचकर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, विधायक रामचंद्र यादव व वेदप्रकाश गुप्त, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप ¨सह ¨डपल, हरीश श्रीवास्तव व रामसागर पाल ने यदुवंश का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष यदुवंश की अगुवाई में युवा मोर्चा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।