पुलिस भर्ती परीक्षा में मया के अनुराग को पांचवा स्थान
वे मयाबाजार ब्लॉक के कल्याणपुर बरौली निवासी धर्मेंद्र ¨सह के पुत्र है। उन्हें प्रदेशभर में पाचवां स्थान मिला है। गत दिनों इस परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। अनुराग को 300 सौ में से 299.3
अयोध्या : प्रदेश की पुलिस सेवा परीक्षा में अनुराग ने जिले का नाम रोशन किया है। वे मयाबाजार ब्लॉक के कल्याणपुर बरौली निवासी धर्मेंद्र ¨सह के पुत्र हैं। उन्हें प्रदेश में पांचवा स्थान मिला है। गत दिनों इस परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। अनुराग को 300 सौ में से 299.38 परसेंटाइल हासिल हुए। सफलता के क्षितिज पर पहुंचे अनुराग ने अथक परिश्रम से पहले प्रयास में ये सफलता हासिल की। वे नाका बाईपास स्थित दिशा करियर इंस्टीट्यूट में परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए तैयारी कर रहे थे। सूचना के बाद संस्थान व परिवार में हर्ष है।
शुक्रवार को अनुराग को दिशा इंस्टीट्यूट में सम्मानित किया गया। निदेशक अखिल ¨सह ने मिठाई खिला कर सम्मान व्यक्त किया। अनुराग ने बताया कि इस सफलता के पूर्व दिशा संस्थान का मार्गदर्शन व नित्य अध्ययन करने से हासिल की जा सकती है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही निदेशक अखिल ¨सह, शिक्षक शम्शी रिजवी को दिया। अखिल ¨सह ने बताया कि अनुराग ने रामसुचित ¨सह सरस्वती महाविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास की। इस मौके पर शिक्षकों के साथ ही छात्र मौजूद रहे।