विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Ayodhya Visit: दीपोत्सव में सम्मिलित होने वाले पहले पीएम होंगे मोदी, रामलला का करेंगे दर्शन-पूजन

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2022 08:32 PM (IST)

Modi Ayodhya Ayodhya Visit अयोध्‍या में होने वाले दीपोत्‍सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम‍िल होंगे। इसके साथ ही वह दीपोत्सव ...और पढ़ें

Modi Ayodhya Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में होंगे शाम‍िल।
Modi Ayodhya Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में होंगे शाम‍िल।

अयोध्या, संवादसूत्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे। मंगलवार को उनके दौरे का संभावित कार्यक्रम भी आ गया। प्रधानमंत्री दीपोत्सव में सम्मिलित होने के साथ-साथ रामलला का दर्शन-पूजन भी करेंगे। वह राममंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। यह पहला अवसर होगा, जब प्रधानमंत्री दीपोत्सव में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही वह दीपोत्सव में सम्मिलित होने वाले पहले प्रधानमंत्री के तौर पर इतिहास के पन्नों में अंकित हो जाएंगे।

राम की पैड़ी जलेंगे 17 लाख दीप 

पीएम नरेंद्र मोदी इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने पद पर रहते हुए और पहले भी रामलला का दर्शन किया है। दीपोत्सव के छठें संस्करण में राम की पैड़ी पर लगभग 17 लाख दीप जलाए जाएंगे। यह अब तक का सबसे भव्य दीपोत्सव होगा। नगरी के 21 मंदिरों में साढ़े चार लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। रामजन्मभूमि परिसर को करीब एक लाख दीपों से आलोकित किया जाएगा।

मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा

नगरी के 48 विद्यालयों में एक-एक हजार दीपक जलाए जाएंगे। बतौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा, जब वह रामनगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंग बनेंगे। इससे पहले वर्ष 2020 में उन्होंने पांच अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन किया था। सांसद लल्लू सिंह ने भी सोमवार को यह संकेत दिया था कि प्रधानमंत्री दीपोत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

तीन घंटे रहेंगे अयोध्‍या 

प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे अयोध्या में बिताएंगे। इससे पहले जनवरी 1992 में वह तत्कालीन भाजपाध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी के साथ अयोध्या आए थे और उनके साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां सभा कर चुके हैं। हालांकि, ये तीनों ही दौरे पूरी तरह से राजनीतिक थे।

यह है संभावित कार्यक्रम

  • 16.55- भगवान रामलला का दर्शन-पूजन
  • 17.05- राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रगति का अवलोकन
  • 17.40-रामकथा पार्क में राम राज्याभिषेक
  • 18.25- सरयू आरती
  • 18.40- दीपोत्सव
  • 19.25- ग्रीन व डिजिटल आतिशबाजी का अवलोकन