Move to Jagran APP

दिल्ली-मुंबई के कलाकार बनेंगे सीता, राम व लक्ष्मण

फैजाबाद : छह नवंबर को होने वाले दीपोत्सव में सीता, राम व लक्ष्मण के पात्रों का चयन दिल्ली व मुं

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:49 PM (IST)
दिल्ली-मुंबई के कलाकार बनेंगे सीता, राम व लक्ष्मण

फैजाबाद : छह नवंबर को होने वाले दीपोत्सव में सीता, राम व लक्ष्मण के पात्रों का चयन दिल्ली व मुंबई से किया जाएगा। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि राम, सीता स्वरूप का चयन प्रतियोगिता से होगा, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि भगवान राम, भगवती सीता व लक्ष्मण के स्वरूप का चयन दिल्ली व मुंबई से होगा। दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण होने के कारण आयोजक मंडल इस मामले में कोई चूक नहीं करना चाहता।

loksabha election banner

गत वर्ष दीपोत्सव में सीता-राम व लक्ष्मण के स्वरूप के लिए दिल्ली से कलाकारों का चयन किया गया था। तत्समय दिल्ली के मॉडलों ने माता सीता, भगवान राम व लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इस बार अब तक यह लगाई जा रही थी कि रामकीपैड़ी पर हुई प्रतियोगिता से छह नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के लिए किरदारों का चयन होगा। लेकिन अब यह संभावना खत्म हो चुकी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भगवान राम व माता सीता के पात्र को कौन निभाएगा। ..लेकिन इतना साफ हो गया है कि ये कलाकार बाहर के होंगे। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान राम व माता जानकी की भूमिका निभाने के लिए दिल्ली व मुंबई से कलाकारों का चयन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.