बालिका के दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फैजाबाद : कैंट थाना क्षेत्र के बकरा मंडी स्थित एक हॉस्टल में बालिका से दुष्कर्म करने के आ
फैजाबाद : कैंट थाना क्षेत्र के बकरा मंडी स्थित एक हॉस्टल में बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी सिटी अनिलकुमार ¨सह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बालिका से दुष्कर्म की यह वारदात सात दिन पहले की है। दुष्कर्म का आरोपी दूसरे संप्रदाय का होने की वजह से नियावां क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ा था।
एसपी सिटी ने आरोपी का नाम अयोध्या कोतवाली के शाहजहांपुर गांव निवासी मोहम्मद सादान पुत्र मो. आबिद बताया। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष राजेशकुमार ¨सह ने मय फोर्स के साथ ब्रह्मबाबा के सामने मैदान के पास रेलवे पटरी के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया। उसे घुमंतू, नशेबाज अभ्यस्थ अपराधी बताया है। उसके खिलाफ अयोध्या कोतवाली में दो अभियोग दर्ज है। डीआइजी ओंकार ¨सह ने पुलिस टीम ने 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। टीम में प्रभारी स्वाट अभिषेककुमार ¨सह, उप निरीक्षक मुन्ना, पारसनाथ यादव समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।