एनजीटी टीम ने की तालाबों की सैंपुलिग
अर्थ संवर्त फाउंडेशन पूरे अयोध्या में आर्द्रभूमि और स्थानीय जल निकायों के कायाकल्प पर काम कर रहा है।
अयोध्या : अर्थ संवर्त फाउंडेशन के तत्वावधान में एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) की टीम ने शुक्रवार को शहर के सिविल लाइंस व टकसाल एवं दर्शननगर के चार तालाबों के जल की सेंपुलिग की है। सिविल लाइंस के इंदिरा मत्स्य बिहार तालाब के सेंपुल में खतरनाक आर्सेनिक व लेड की मात्रा ज्यादा पाए जाने के बाद कराई गई।
ईएसएफ की सीओओ वैशाली सिंह ने बताया कि तालाबों की सफाई और शुद्धीकरण के लिए विभिन्न करने में कई चरण में कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को इन तालाबों के पानी की सेंपुलिग एनजीटी की टीम ने किया। इस दौरान लखनऊ के एनजीटी विशेषज्ञों ईएसएफ के प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंह, राजा पाठक, विवेक वर्मा, श्याम यादव, बाबू निषाद व ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिह मौजूद थे। शुद्धीकरण के लिए सिविल लाइंस से दर्शननगर तक के 22 तालाबों को चिह्नित किया गया है। अभिषेक सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित इंदिरा मत्स्य तालाब में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक कई रसायन पाए गए हैं। इसके शुद्धीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।