जनौस का धरना भूख हड़ताल में बदला
अयोध्या नगर निगम अयोध्या के शहीद पार्क में भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी के तत्वाधान में तीन दिनों से चल रहा धरना आज भूख हड़ताल में बदल गया। भूख हड़ताल में जनौस प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी जिलाध्यक्ष धीरज द्विवेदी मंडल प्रभारी विनोद सिंह संदीप यादव जिलासचिव शेरबहादुर शेर बैठे। डॉ. अनिल कुमार सिंह और राजेशनंद ने सभी का स्वागत माला पहना कर किया।
अयोध्या : नगर निगम अयोध्या के शहीद पार्क में भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी के तत्वाधान में तीन दिनों से चल रहा धरना आज भूख हड़ताल में बदल गया। भूख हड़ताल में जनौस प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी, जिलाध्यक्ष धीरज द्विवेदी, मंडल प्रभारी विनोद सिंह, संदीप यादव, जिलासचिव शेरबहादुर शेर बैठे। डॉ. अनिल कुमार सिंह और राजेशनंद ने सभी का स्वागत माला पहना कर किया।
आंदोलनकारियों की मांग श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में जाम बड़े नाले को खुलवाने, सड़क व नाली बनाने, बिजली के खंभे लगाने, हाउस टैक्स को कम करने व अन्य की है। आंदोलन की शुरुआत शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। इस मौके पर करमचंद्र भारती, राजेश श्रीवास्तव, संदीप यादव, पल्लन श्रीवास्तव, लतीफ अहमद, ई-रिक्शा यूनियन के संयोजक इकबाल खन्ना, राजेश सिंह, सत्यम विश्वकर्मा, कबीर, राजेश सिंह, सत्यम विश्वकर्मा, अनुराग यादव, रामजी तिवारी, लालजी विमल, इकबाल, शिवधर द्विवेदी, अभय यादव रामू, विजय कुमार, संजय कुमार, रामनिहाल पाठक, लतीफ, राजेशनंद, अंकर जायसवाल, जुहेर, शैलेश मौजूद थे।