दीपोत्सव में रोशन होंगे 40 कुंड
अयोध्या नगर निगम रामनगरी के 40 कुंडो को रोशन करेगा। इसके साथ ही आठ हजार लोगों को भी दीपकों का वितरण किया जाएगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में जयसिंहमऊ स्थित निर्धन बाहुल्य बस्ती में दीपक व अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
अयोध्या : नगर निगम रामनगरी के 40 कुंडो को रोशन करेगा। इसके साथ ही आठ हजार लोगों को भी दीपकों का वितरण किया जाएगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में जयसिंहमऊ स्थित निर्धन बाहुल्य बस्ती में दीपक व अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि अयोध्या के 40 कुंडों को चिह्नित किया गया है। दीपोत्सव के दिन बड़ी संख्या में दीपक जलाए जाएंगे। पार्षदों को अलग-अलग दायित्व दिया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि झारखंडेश्वर महादेव पर बृजेंद्र सिंह, सहादतगंज हनुमानगगढ़ी पर संतोष सिंह, जनौरा के गिरजाकुंड पर राकेश सिंह, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर रमेश दास, सोनखर कुंड पर अभय श्रीवास्तव, सीताकुंड पर विनय जायसवाल, विद्याकुंड पर देवेंद्र सिंह, मणिपर्वत पर खुन्नूलाल, सप्तसागर पर अनुजदास, विभीषण कुंड पर घनश्याम पहलवान, लक्ष्मण किला पर आलोक मिश्र, राजघाट पर वीरचंद्र मांझी, न्यास कार्यशाला में आलोक सिंह आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।