Move to Jagran APP

पहले दिन वसूला गया 1.30 लाख रुपया टैक्स

पहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्सपहले दिन वसूला गया एक लाख 30 हजार रुपया टैक्स

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:25 AM (IST)
पहले दिन वसूला गया 1.30 लाख रुपया टैक्स
पहले दिन वसूला गया 1.30 लाख रुपया टैक्स

अयोध्या : टैक्स संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए नगर निगम ने कर भुगतान एवं आपत्ति निस्तारण कैंप की शुरुआत की है। नगर निगम कुल सात कैंप लगाएगा, जो दो दिवसीय होंगे। शुक्रवार को पहला दो दिवसीय कैंप नगर निगम कार्यालय में लगाया गया, जिसका उद्घाटन महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहाकि गृहकर को लेकर जनता की शिकायतें का त्वरित निस्तारण कराने के लिए कैंप की शुरुआत की गई है। कैंप में नगर निगम के कर विभाग के अधिकारियों के साथ एक जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहेगा। शहरवासी टैक्स से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान कैंप में करा सकते हैं। पहले दो दिवसीय शिविर में पुलिस लाइन, सिविल लाइन, झारखंडी व सुभाषचंद्र बोस वार्ड के नागरिकों को मौका मिला।

कर अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि एक दिन में एक लाख 30 हजार रुपये गृहकर जमा हुए। कैंप में टैक्स ज्यादा होने की शिकायत मिली। गृह स्वामी की शिकायत को गंभीरता से लेकर उन्हें संतुष्ट किया गया। आपत्ति से जुड़े सात प्रार्थनापत्र परीक्षण के लिए सुरक्षित किए गए हैं। कैंप में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, कर निर्धारण अधिकारी सुदर्शन चंद्रा, राजस्व निरीक्षक सुरजीत तिवारी मौजूद रहे।

आज भी जारी रहेगा कैंप

-कर भुगतान एवं आपत्ति निस्तारण कैंप नगर निगम कार्यालय में शनिवार को जारी रहेगा। इस कैंप में पुलिस लाइन, सिविल लाइन, झारखंडी व सुभाषचंद्र बोस वार्ड के नागरिकों को मौका दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.