मुलायम के 82 वें जन्मदिन पर सपाइयों में उत्साह
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्म दिवस पर सपाइयों में उत्साह दिखा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जन्मदिन मनाने की धूम रही। गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में नेताजी का जन्म दिन केक काट कर पार्टी नेताओं ने मनाया।
अयोध्या : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्म दिवस पर सपाइयों में उत्साह दिखा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जन्मदिन मनाने की धूम रही। गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में नेताजी का जन्म दिन केक काट कर पार्टी नेताओं ने मनाया। सभी ने बुजुर्ग नेता के दीर्घायु व निरोग रहने की कामना की। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, उप्र सिधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अमृत राजपाल, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, छोटेलाल यादव, बाबूराम गोंड, मनोज जायसवाल, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज यादव, मो. हलीम पप्पू, मो. शोएब, जयसिंह यादव, राशिद जमील, त्रिभुवन प्रजापति, अंसार अहमद बब्बन, सरोज यादव, वसी हैदर गुड्डू, मिर्जा सादिक हुसैन, जाकिरहुसैन पाशा, इशहाक खान, लड्डू लाल यादव आदि शामिल रहे। पार्टी कार्यालय में नेताजी के व्यक्तित्व पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव बख्तियार खान ने किया। महानगर कमेटी की तरफ चौक में रिक्शावाले व दिहाड़ी मजदूरों को मिष्ठान वितरित किया गया। महानगर कमेटी ने बड़ी बुआ में सभी बच्चों को पढ़ने के लिए पाठ्य पुस्तक व कॉपी के साथ मिठाई वितरित की। महिला सभा महानगर कमेटी की अर्पणा जायसवाल, अल्पना, पूनम यादव, फरजाना, सविता मल्होत्रा, अफसाना, उमा यादव, बानो, यासमीन आदि की भागीदारी रही। सिविल लाइन में सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव विशाल मणि यादव रिकी ने केक काट कर जन्म दिवस मना नेताजी के निरोग जीवन की कामना की। आशीष यादव, शशांक पांडेय, अभिषेक यादव, विनोद, शशि यादव, अवधेश यादव,जय सिंह शामिल रहे। मो. हलीम पप्पू व बृजेश चौहान की अगुवाई में मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विजय यादव, अहमद अली, रामजी साहू उर्फ टिल्लू, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रंजीत सोनकर, राकेश मौर्य चौक में मजदूरों के साथ नेताजी का जन्मदिन मनाने में शामिल रहे। चौक घंटाघर पर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने मजदूर के बीच केक काटकर नेताजी के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। अजीत वर्मा, संतोष कुमार, सत्यम राय, छोटूराम, राम लखन कनौजिया, सत्येंद्र पाल, छोटू तथा पिटू सिंह मौजूद रहे। विकासखंड मसौधा स्थित अमौना स्थित में आवास पर प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय डिपल ने गरीबों को कंबल वितरण किया। रोहित पांडेय, अनूप दुबे, दिनेश गुप्त, संजय साहू, रियासत अली, सराफत अली मौजूद रहे।
साइकिल रेस
संसू,बीकापुर के अनुसार एससीएसटी आयोग की पूर्व सदस्य रोली यादव के संयोजन में सपा संस्थापक के जन्मदिन पर साइकिल रेस का आयोजन कर प्रथम आए शिवम मौर्य को साइकिल, दूसरे स्थान पर रहे कुलवीर यादव को हाथ की घड़ी व तृतीय स्थान हासिल करने वाले देवा मौर्य को अनाज रखने की बखार देकर सम्मानित किया गया। सुल्तानपुर सीमा स्थित जमोली खुर्द से शुरू 17 किमी लंबी साइकिल रेस तहसील मुख्यालय पर समाप्त हुई। दिवंगत पूर्व विधायक परशुराम यादव ने दो दशक पूर्व यह आयोजन किया था। पुत्री रोली यादव पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। पुरस्कार वितरण में रोली यादव की मां संतोष कुमारी यादव, पारसनाथ यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, मुहम्मद राशिद, जय प्रकाश यादव, संदीप यादव आदि शामिल रहे। सयुस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ यादव ने सीएचसी बीकापुर में भर्ती मरीजों को फल और मिठाई का वितरण किया। राकेश चौरसिया व विशाल यादव कार्यक्रम में मौजूद रहे।
संसू, सोहावल, अयोध्या : सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव अख्तर ठेकेदार के नेतृत्व में 11 किलोग्राम लड्डू बांटकर नेताजी का जन्मदिन मनाया। राजू, शब्बीर, देवेंद्र यादव, सयुस के जिला अध्यक्ष जयसिंह यादव, रामचंद्र रावत कार्यक्रम में शामिल रहे।