Move to Jagran APP

कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के लिए संघर्ष करने वाले नेता

अयोध्या : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 31वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने लोहियाभवन में कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगा¨सह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपमान का घूंट पीकर परिवर्तन का पहिया घुमाने के लिए संघर्ष किया। विहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर गरीबों व पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले महान सोशलिस्ट नेता थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:35 PM (IST)
कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के लिए संघर्ष करने वाले नेता
कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के लिए संघर्ष करने वाले नेता

अयोध्या : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 31वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने लोहियाभवन में कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगा¨सह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपमान का घूंट पीकर परिवर्तन का पहिया घुमाने के लिए संघर्ष किया। विहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर गरीबों व पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले महान सोशलिस्ट नेता थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने निजी व सार्वजनिक जीवन में उच्च मापदंड स्थापित किया। सपा के दोनों जिला सचिव हाजी असद अहमद व मोहम्मद असलम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। वे सदा गरीबों की लड़ाई को बड़ी मजबूती के साथ लड़ते थे। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता था। सपा प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि 31वीं पुण्यतिथि पर सपा युवा नेता रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष गौरव पांडेय, पार्षद महेंद्र शुक्ल, अजय मिश्र, निजाम अहमद, महेंद्र यादव, रमेश यादव, अजय विश्वकर्मा, मुकेश जायसवाल, इश्तियाक खान, अमित गुप्ता, रवि साहू, तालिब खान आदि ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.