भगवा रडार पर नगर निगम आयुक्त सहित छह अफसर
फैजाबाद : प्रभारी मंत्री सतीश महाना से भाजपा के कार्यकर्ताओं व आलानेताओं ने भ्रष्ट, लापरवाह
फैजाबाद : प्रभारी मंत्री सतीश महाना से भाजपा के कार्यकर्ताओं व आलानेताओं ने भ्रष्ट, लापरवाह व भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों की अनदेखी करने वाले छह से अधिक अफसरों का नाम बताया। कई पर गंभीर आरोप लगाए। नगर निगम पार्षदों ने नगर आयुक्त की कार्यशैली व भष्टाचार के बाबत सिलसिलेवार जानकारी दी। टैक्स चोरी के माध्यम से निगम को को चूना लगाए जाने का मामला उठा। आयुक्त पर एक चहेते अफसर के जरिए खेल कराने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं पीओ डूडा, सीएमओ, बीएसए, डीएसओ सहित कई अफसरों की पोल कार्यकर्ताओं ने खोली। तहसील से लेकर थाने में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल से प्रभारी मंत्री को परिचित कराया गया।
मंगलवार शाम तीन चक्र में बैठक की गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री आम लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने से खफा रहे। समयबद्ध समस्याओं के निस्तारण व गुणवत्तायुक्त कार्य कराने को कहा। प्रभारी मंत्री सतीश ने कहा कि भाजपा की सरकार पारदर्शी व भय व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने को संकल्पबद्ध है। जिला व मंडल पदाधिकारियों के साथ पहले चरण में बैठक हुई। बाद में प्रकोष्ठ व विभाग संयोजक के साथ महाना ने बैठक की। तीसरे चक्र में प्रभारी मंत्री ने महापौर व पार्षदों के साथ बैठक की। निगम की योजनाओं का हाल जाना। चौथे चक्र की भाजपा समन्वय समिति के साथ बैठक हुई। इस अवसर पर सांसद लल्लू ¨सह, महापौर ऋषिकेष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, जिला प्रभारी शेषनारायन मिश्र, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, शोभा ¨सह, इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू व बाबा गोरखनाथ, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, संजीव ¨सह, राधेश्याम त्यागी, रामनिहाल निषाद, रणवीर ¨सह, राजेश तिवारी राजू, परमानंद मिश्र, दिवाकर ¨सह, रोहित पांडेय, राजेश ¨सह, नीरज श्रीवास्तव ¨रकू, हरीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।