लॉकडाउन उल्लंघन में 80 लोगों पर मुकदमा, निगरानी हुई तेज
अयोध्या लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों में लॉकडाउन उल्लंघन के 51 मामले दर्ज किए गए जिसमें 80 लोगों को नामजद किया गया। जिलाधिकारी अनुज झा और एसएसपी आशीष तिवारी ने शहर का जायजा लेकर लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की अपील की। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी व मास्क का पहनना बहुत आवश्यक है। बगैर मास्क के घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। वृद्ध और छोटे बच्चे तो कतई घर से बाहर निकलें। परिवार को चाहिए इनका ख्याल रखें। अधिकारियों ने सिविल लाइन रिकाबगंज साहबगंज टेढ़ी बाजार चौक आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया।
अयोध्या : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों में लॉकडाउन उल्लंघन के 51 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 80 लोगों को नामजद किया गया। जिलाधिकारी अनुज झा और एसएसपी आशीष तिवारी ने शहर का जायजा लेकर लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की अपील की। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी व मास्क का पहनना बहुत आवश्यक है। बगैर मास्क के घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। वृद्ध और छोटे बच्चे तो कतई घर से बाहर निकलें। परिवार को चाहिए इनका ख्याल रखें। अधिकारियों ने सिविल लाइन, रिकाबगंज, साहबगंज, टेढ़ी बाजार, चौक आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया।
.......
पार्षद प्रतिनिधि पर भी मुकदमा दर्ज
अयोध्या : गुपचुप तरीके से आए प्रवासियों के बारे में प्रशासन को सूचना न देने पर ऋणमोचनघाट के पार्षद प्रतिनिधि वीरचंद्र माझी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। कंधरपुर राजघाट निवासी पार्षद पर मुहल्ले की सफाई पर ध्यान न देने का भी आरोप है। वहीं खंडासा पुलिस ने रामनगर अमावासूफी निवासी फागू लाल पर मुकदमा दर्ज किया है। फागू लाल इंदौर से चोरी-छुपे यहां आया। प्रशासन को सूचना नहीं और होम क्वारंटाइन भी नहीं हुआ।