Move to Jagran APP

अयोध्या में पहली बार विकसित होगी कुमकुम की बेल्ट

अयोध्या अयोध्या में पहली बार कुमकुम पौध की बेल्ट विकसित कर बागवानी का स्वरूप दिए जाने की तै

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM (IST)
अयोध्या में पहली बार विकसित होगी कुमकुम की बेल्ट

अयोध्या : अयोध्या में पहली बार कुमकुम पौध की बेल्ट विकसित कर बागवानी का स्वरूप दिए जाने की तैयारी है। इसकी पहल वन विभाग ने की है। कुमारंगज रेंज इसका केंद्र होगा। पहले चरण में इस रेंज में एक हजार पौध लगाए जाएंगे। बाद में पूरे जिले में इसे विस्तारित किया जाएगा। किसानों को भी इस ओर प्रेरित करने की योजना है, ताकि किसान अपनी आय बढ़ा सकें। वन विभाग की मुहिम में नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय तकनीकी पार्टनर होगा। विवि के डॉ. एपी सिंह पौधरोपित करने की तकनीक बताएंगे।

loksabha election banner

डीएफओ रवि सिंह ने बताया कि कुमारगंज रेंज में वन विभाग कुमकुम का पौध लगाएगा। बताया, कुमकुम मूलत: मैदानी इलाके का पौध है, पर अयोध्या में इसकी संख्या बेहद कम है। इसकी बागवानी के सपने को आकार देने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि यह अभी पहला चरण है। कुमारगंज के बाद अन्य रेंजों में भी पौध लगाया जाएगा। 15 फिट लंबे इस पौधे के विकसित फल के भीतर बीज होता है, जो सिदूरी रंग देता है। ये द्रव्य फार्म में होता है। यहीं सिदूर है, जिसका प्रयोग महिलाएं करती हैं। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी हो चुकी है। एक पौधरोपित किया गया है। अभियान के तकनीकी सहायक कृषि विवि के डॉ. एपी सिंह ने बताया कि कुमकुम पौध की बागवानी मुनाफा देने वाली है। इससे प्राप्त होने वाला लाल रंग का प्रयोग व्यापारिक होता है। सिदूर के साथ होली त्यौहार में भी इसके रंग का प्रयोग किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.