अवध क्षेत्र के सदस्यता अभियान की कमान खुन्नू को
बड़ागांव (फैजाबाद): कद्दावर भाजपा नेता कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू को प्रदेश नेतृत्व ने बड़ी जिम्
बड़ागांव (फैजाबाद): कद्दावर भाजपा नेता कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू को प्रदेश नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अवध प्रांत का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न बैठक में प्रदेश प्रभारी यमुना प्रसाद चतुर्वेदी व भाजपा के प्रकल्प व प्रकोष्ठ प्रभारी शंकर गिरि की संस्तुति पर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पांडे को अवध प्रांत की कमान सौंपकर 14 जिलों के प्रत्येक बूथों पर अनुसूचित व पिछड़ी जातियों के 50-50 सदस्य को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।
पांडेय की छवि जमीनी नेता की रही है। भाजपा में किसानों की लड़ाई लड़ते रहने के उपरांत पार्टी ने उनकी उपयोगिता समझते हुए महत्वपूर्ण पद से नवाजा है। उनकी ताजपोशी पर अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रामचंद्र यादव, शोभा ¨सह, वेदप्रकाश गुप्त, इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, वरिष्ठ नेता आदित्यनारायण मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप ¨सह टिल्लू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, महंत मनमोहन दास, डॉ. बांकेबिहारीमणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पांडे, ओमप्रकाश ¨सह, संजीव ¨सह, राधेश्याम त्यागी, रोहित पांडे, गिरीश पांडे डिप्पुल, सुनील शास्त्री, रमेश ¨सह, हरीश श्रीवास्तव, मुन्ना ¨सह देवगढ़ी ने हर्ष प्रकट किया है।