सात न्यायिक अधिकारियों की तैनाती
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सुनील कुमार सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय तरुणिमा पांडे ने सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट दसाधना गिरी ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन पंचम का कार्यभार संभाल लिया।
अयोध्या : सात न्यायिक अधिकारियों की संबंधित अदालतों में तैनाती कर दी गई है। सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रद्धा तिवारी समेत सभी न्यायिक अधिकारियों ने नए स्थान का प्रभार संभाल लिया। कानपुर नगर से आईं जज पूजा सिंह को अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
सतीश कुमार त्रिपाठी ने लघुवाद न्यायाधीश, वरुण मोहित निगम ने सिविल जज सीनियर डिवीजन, सुमन तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक जज, पवन कुमार सिंह को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सुनील कुमार सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय, तरुणिमा पांडे ने सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट, साधना गिरी ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन पंचम का कार्यभार संभाल लिया।