अक्टूबर में होगी जेसीआइ की वर्ल्ड कांग्रेस
फैजाबाद : जेसीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित के यहां आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। सिविल लाइंस स्थित ए
फैजाबाद : जेसीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित के यहां आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित स्वागत समारोह में स्थानीय शाखा ने उन्हें 40860 रुपये का ड्राफ्ट गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चार वाटर फिल्टर, चार पंखे, दो वाटर कूलर का अनावरण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में जेसीआइ इंडिया गोवा में पांच दिवसीय वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन करेगी। इसमें विश्व के 18 देशों के चार हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए संस्था के सदस्यों को पिन पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन जेसी अमित ¨सहल ने किया। यात्रा समन्वयक गुरुदत्त ¨सह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न शहरों में संस्था के सदस्यों से मुलाकात करना व गरीब एवं जरुरतमंद बच्चों के लिए धन जुटाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआइ सिटी के अध्यक्ष अशोक गुप्त ने की। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, जोन डायरेक्टर मनीष गोयल, सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, बालकृष्ण अग्रवाल, अर्पित, अमन, अमित, आकाश, रोहित, गौरव, पवन, गो¨वद, प्रेरक, बलजीत, सुनैना, रश्मि, दीप्ति आदि थे।