जेल में सुनी बंदियों की समस्याएं, दी जानकारी
या आर्थिक रूप से कमजोर हैं। दिव्यांग बंदियों के लिए भी विशेष सहायता की व्यवस्था है। शिविर में जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अयोध्या : मंडल कारागार शनिवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बंदियों ने समस्याएं बताईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव करुणा ¨सह (जज) ने बंदियों को उनके अधिकार बताए और जरूरतमंद लोगों को निश्शुल्क विधिक सहायता लेने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि विधिक सहायता प्रकोष्ठ या जेल अधीक्षक के माध्यम से निश्शुल्क सहायता के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्रकोष्ठ में दो अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। निश्शुल्क विधिक सहायता उन्हीं बंदियों को दी जा सकती है, जिनका कोई सहारा नहीं है या आर्थिक रूप से कमजोर हैं। दिव्यांग बंदियों के लिए भी विशेष सहायता की व्यवस्था है। शिविर में जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।