आइटीआइ कर्मियों का धरना
फैजाबाद : आइटीआइ कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर धरना दिया। धरने में फैजाबाद, रुदौल
फैजाबाद : आइटीआइ कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर धरना दिया। धरने में फैजाबाद, रुदौली व सोहावल आइटीआइ के कर्मचारी शामिल हुए। धरना आइटीआइ बेनीगंज में दिया गया। धरने के उपरांत मुख्य सचिव को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट सीएल मिश्र को सौंपा।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शासन से आश्वासन के बाद भी प्रोन्नति नहीं की जा रही है। कहा गया कि कार्यदेशक के छह सौ व प्रधानाचार्य के दो सौ पद रिक्त हैं। रिक्त पदों को प्रोन्नति से भरा जाना है। ज्ञापन में 2005 से 08 के बीच नियुक्त अनुदेशकों का स्थाईकरण व कार्यदेशक के पद नाम में परिवर्तन समेत अन्य मांग शामिल हैं। धीरेंद्रप्रसाद, तिलकधारी वर्मा, विनोद भारती, आरटी गौतम, नंदलाल त्रिपाठी, शिवाकांत तिवारी, एसपी ¨सह, कश्यपकांत मिश्र पल्टूराम, एचपी शर्मा, विनीता ¨सह, तनवीर फात्मा, नुसरत फात्मा, मंजू श्रीवास्तव, शालिनी राय, संजू तिवारी, श्रद्धा सुमन, कंचन आदि धरने में शामिल रहीं।