भ्रष्टाचार के मामले में सिचाई कर्मी गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी सिचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है.थाना प्रभारी ने बताया कि नलकूूप कॉलोनी निवासी बाल गोविद सिचाई विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है.
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:56 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:56 PM (IST)
अयोध्या : भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी सिचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोदबाबू मिश्र ने बताया कि नलकूूप कॉलोनी निवासी बाल गोविद सिचाई विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है। बाल गोविद के खिलाफ विजिलेंस ने वर्ष 2015 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शनिवार को विजिलेंस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर बालगोविद को गिरफ्तार किया गया। बाल गोविद सिचाई विभाग में हुए बोल्डर घोटाले में नामजद है। उस पर टेंडर रजिस्टर को गायब करने का आरोप है। बहराइच के बेल्हा बांध निर्माण के दौरान भ्रष्टाचार का यह मामला सामने आया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें