Move to Jagran APP

भारतीय संप्रभुता का रक्षक है संविधान : मंडलायुक्त

भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देश पर आज सभी कार्यालयों मे भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। आज ही

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 11:21 PM (IST)
भारतीय संप्रभुता का रक्षक है संविधान : मंडलायुक्त

अयोध्या : केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देश पर मंगलवार को सभी कार्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। आज के दिन 1949 में संविधान को संविधान सभा ने स्वीकार किया था। संविधान बनाने में दो वर्ष 11 माह 18 दिन लगा था। आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त मनोज मिश्र की अध्यक्षता में संविधान दिवस समारोह आयोजित किया। इस मौके पर विभागों में संकल्प के रूप में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया तथा लोगों ने इसके अनुरूप व्यवहार करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संविधान की प्राथमिकता संपूर्ण प्रभुत्व संपन्नता है। कोई भी हमारी संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता।

loksabha election banner

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मंगलवार को संविधान दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया। इस अवसर पर डीएम ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया व मौलिक कर्तव्यों से संबंधित शपथ उपस्थित लोगों को दिलाई। डीएम ने कहा कि सभी संविधान की प्रस्तावना पढ़ें, क्योंकि इससे ही संविधान का गूढ़ अर्थ समझा जा सकता है। प्रस्तावना संविधान की कुंजी है। यदि कोई विषय संविधान के प्रावधान से स्पष्ट नहीं हो पाता तो उसे संविधान की प्रस्तावना से स्पष्ट किया जाता है। संविधान की प्रस्तावना बहुत बड़ी कसौटी है। जिलाधिकारी ने संविधान व उसकी प्रस्तावना से प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया व मौलिक कर्तव्यों से संबंधित शपथ दिलाई।

मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्त, एडीएम नगर डॉ. वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन संतोष कुमार, एसएलओ जगप्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुभी सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, ओएसडी रामअचल, कौशलकिशोर श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। डॉ. राममनोहर लोहिया अविवि में शिक्षकों, विभागाध्यक्षों, समन्वयकों के सौजन्य से संविधान दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्र-छात्राएं संतकबीर सभागार में बैठकर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के विचारों से अवगत हुए। छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। संविधान निर्माण से संबंधित वृत्तचित्र का प्रसारण किया गया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. शुचिता पांडेय ने संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रो. आशुतोष सिन्हा, राजीव गौड़, डॉ. अनिल कुमार, डॉ समीर सिन्हा एवं डॉ. विनय मिश्र उपस्थित रहे। ---------------

सर्वश्रेष्ठ संविधान : विमल

गोसाईंगंज: हमारे देश का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है, जिसमें समता, स्वतंत्रता और भाईचारा को आधार बनाकर संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर ने अमलीजामा पहनाया। ये बातें बहुजन समाज पार्टी इलाहाबाद फैजाबाद व देवीपाटन मंडल के सेक्टर संयोजक दिलीप कुमार विमल ने डाक बंगला परिसर में आयोजित भारतीय संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी में कही। अध्यक्षता पूर्व जिपं सदस्य रामसुभावन भारती ने की। संचालन विजयप्रकाश भारती ने किया। गोष्ठी में नगर अध्यक्ष रमेश कुमार विश्वकर्मा, सेक्टर अध्यक्ष पप्पू कुमार राव, जीतबहादुर अंबेडकर, वीरेंद्र गौतम, रामभारत वर्मा, वंशीधर, विनोद कुमार, रामचंद्र वर्मा, पति राम भारती, रवि राव मौजूद रहे। ------------------- किया माल्यार्पण

-मां शांति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में बेनीगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय अयोध्या के भूगोल विभाग के डॉ. अंजनी सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र एवं भारतीय संविधान की किताब पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत संस्थापक बसंतराम ने माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि लेखक विनीता कुशवाहा, डॉ. अंजू रावत एवं अतिथि डॉ. संतोष कुमार रहे। धन्यवाद ज्ञापन विनय प्रकाश मौर्य ने किया। नेहा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, इंद्रजीत एवं गुरुप्रसाद, नितीश कनौजिया, शिवम गुप्त, अनीता देवी, रघुनाथ यादव, सूरज चौधरी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.