आज अयोध्या पहुंचेगी गुरुनानक संदेश यात्रा
अयोध्या गुरुनानक संदेश यात्रा मंगलवार को लखनऊ से चल कर अयोध्या पहुंचेगी। शाम छह बजे नगर की सीमा पर सांसद प्रतिनिधि विकास सिंह यात्रा का स्वागत करेंगे। इस यात्रा को मंगलवार के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से रवाना करेंगे।
अयोध्या : गुरुनानक संदेश यात्रा मंगलवार को लखनऊ से चल कर अयोध्या पहुंचेगी। शाम छह बजे नगर की सीमा पर सांसद प्रतिनिधि विकास सिंह यात्रा का स्वागत करेंगे। इस यात्रा को मंगलवार के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से रवाना करेंगे। यात्रा उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य गुरुविदर छाबड़ा के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर सिख समाज में काफी उत्साह है। पूर्व सभासद अजीत सिंह ने बताया कि नवंबर में गुरुनानक देव की जयंती से इस वर्ष पांच सौ साला जश्न मनाया जा रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड अयोध्या पहुंचेगी, जहां से गुरुद्वारा नजरबाग तक नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन गुरु लंगर के साथ होगा।