प्रतिमा स्थापना से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा
ब्लॉक मवई के पूरे जुलाहा गांव में स्थित मंदिर में स्थाई दुर्गा प्रतिमा की स्थापना से पूर्व महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गांव में स्थित मंदिर से निकली कलश यात्रा में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने जय माता दी उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया.
पटरंगा (अयोध्या) : ब्लॉक मवई के पूरे जुलाहा गांव में स्थित मंदिर में स्थाई दुर्गा प्रतिमा की स्थापना से पूर्व महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गांव में स्थित मंदिर से निकली कलश यात्रा में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने जय माता दी उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। गांव के समीप से गुजरी शारदा सहायक नहर से कलश में जल भर कर महिलाओं ने उसे सिर पर रख कर मंदिर में रखा। गांव के कमलेश वर्मा ने बताया कि गांव में स्थित मंदिर में दुर्गाजी की स्थाई प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनी। शुक्रवार से तीन दिवसीय पूजन-अर्चन के बाद प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। यात्रा में ममता, संगीता, सुषमा, ऊषा, रामकुमारी, अंजली, छोटका, रामकली, छाया, रागिनी, वंदना, कमलेश वर्मा, अशोक कुमार, दिलीप, ललित कुमार आदि लोग शामिल रहे।