विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोप‍ित का घर फूंका Ayodhya news

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Mon, 24 Jun 2019 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 08:23 AM (IST)

फायर‍िंंग में प्रधान के दो सहयोगी घायल। आक्रोश‍ित प्रधान समर्थकों ने आरोपति के घर में लगाई आग।

अयोध्या में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोप‍ित का घर फूंका Ayodhya news
अयोध्या में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोप‍ित का घर फूंका Ayodhya news

अयोध्या, जेएनएन। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हल्ले द्वारिकापुर के ग्राम प्रधान देवसरन यादव (50) की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात उनके गांव के करीब शाम 7.30 बजे की है। हमलावर बाइक सवार बताए गए हैं। फायर‍िंंग में ग्राम प्रधान के दो अन्य सहयोगी सतीश एवं अर्जुन भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। 

जिला चिकित्सालय में घायलों की सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सतीश के मुंह पर गोली लगी है। चिकित्सक गोली निकालने के लिए आपरेशन कर रहे हैं। दूसरे घायल अर्जुन का सीएचसी मिल्कीपुर में इलाज चल रहा है उसके पैर में गोली लगी है। खबर है कि घटना से नाराज प्रधान समर्थकों ने गांव के ही दूसरे पक्ष का छप्पर जला दिया है। ग्रामीणों ने शाहगंज हल्ले द्वारिकापुर का मार्ग भी जाम कर दिया है। स्थिति तनावपूर्ण मान मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मौके पर एसपी देहात व तीन पुलिस क्षेत्राधिकारियों को पुलिस बल के साथ भेजा गया है। सारे लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हत्या की वजह रंजिश बताई जाती है। पूर्व राज्यमंत्री आनंदसेन यादव ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि तीन दिन पहले ही ग्राम प्रधान के पिता की तेरहवीं थी उस वक्त भी दूसरा पक्ष हमले की फिराक में था।

चर्चा यह भी है कि हत्या की एक वजह पैसे का लेनदेन भी हो सकता है। लेनदेन में आस्तीकन क्षेत्र के एक युवक का नाम आ रहा है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हमलावर तीन की संख्या में थे। हमलावर कई राउंड की फायर‍िंंग के बाद भाग निकले। पुलिस हमलावरों को पेशेवर मान रही है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान की मौत गोली लगने से मौके पर ही हो गई। ग्राम प्रधान को तीन गोली लगी है। हमलावर प्रधान की हत्या की तसल्ली कर बाइक से भाग निकले हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।