ग्लैडियोलस की खेती का उपयुक्त समय
कुमारगंज (फैजाबाद) : नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. अशोक कुमार ने ग्लैडियोलस फूल की
कुमारगंज (फैजाबाद) : नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. अशोक कुमार ने ग्लैडियोलस फूल की खेती के लिए नवंबर माह सबसे उपयुक्त बताया। डॉ. अशोक गोष्ठी में किसानों को बोआई से लेकर उपयोग के विषय में किसानों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इसकी खेती से किसान अच्छी आमदनी पा सकते हैं। इसका फूल बाजार में काफी महंगे दामों पर बिकता है, जहां बुके बनाने से लेकर सजावट तक में प्रयोग किया जाता है।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर से नवंबर तक इसकी बोआई की जा सकती है। इसका कंद बोया जाता है। एक हेक्टेयर में तकरीबन एक से सवा लाख कंद की जरूरत होती है। एक पौध में दो से तीन फूल निकलते हैं। ग्लेडियोलस फूल कई रंग के होते हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। किसान प्रति हेक्टेयर तकरीबन पांच लाख रुपये तक आमदनी कर सकते हैं।
------------------------
ग्लैडियोलस की किस्में
-अमेरिकन ब्यूटी, आस्कर, नजराना, समर पर्ल, रोज सुप्रीम, स्नो ह्वाइट, टोपाला, सपना समेत 50 प्रजातियां।