पुण्यतिथि पर बापू के प्रति छलका अनुराग
अयोध्या/ फैजाबाद : 70वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अनुराग छलका। रामकी पैड
अयोध्या/ फैजाबाद : 70वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अनुराग छलका। रामकी पैड़ी स्थित गांधी ज्ञान मंदिर में सायं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। तदुपरांत गोष्ठी के माध्यम से गांधीजी के व्यक्तित्व-कृतित्व को शिरोधार्य किया गया। सर्वोदयी एवं गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने रामकी पैड़ी परिसर में ही स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम का संयोजन गांधी ज्ञान मंदिर के सचिव गंगाप्रसाद अवस्थी ने किया।
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में बापू के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में एआइसीसी सदस्य केके सिन्हा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप ¨सह, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्रमणि पांडेय, जिला महासचिव बृजेश ¨सह चौहान, शहर प्रवक्ता मो. शरीफ, कवींद्र साहनी, आफाक अहमद, श्रीनिवास शास्त्री, अवधेश तिवारी, विजय यादव, जनार्दन मिश्र, मंशाराम यादव, नंदकुमार सोनकर, मोहम्मद अहमद टीटू, संतोष गौड़, सुधीर यादव, प्रेम पांडेय, श्यामसुंदर गौड़, मनोज अग्निहोत्री आदि ने विचार रखे और गांधीजी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से चित्रगुप्त छात्रावास परिसर में बापू को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी अध्यक्ष बृजेंद्रदत्त त्रिपाठी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के सचिव मनोज मेहरोत्रा, समाजसेवी विनोद तिवारी, दीनानाथ पांडेय, सभाजीत द्विवेदी, विनय ¨सह, प्रभात ¨सह, एकलाख अहमद, ज्योति श्रीवास्तव, प्रेमशरण, रविचंद, गिरीश तिवारी, मनोज ¨सह, धीरेंद्र स्वामी, हरीश ¨सह, दीपक वर्मा, सैय्यद नेवाजिश, प्रमोद पांडेय, डॉ. इंदुकुमार आदि रहे। ड्योढ़ी बाजार स्थित श्रीरामवल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज में भी बापू को पुण्यतिथि पर नमन किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रधानाचार्य आलोक त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र, राकेश दुबे आदि प्रमुख रहे।
कुष्ठ मुक्त होगा जिला
-कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने मातहत अधिकारियों को जिले को कुष्ठ मुक्त कराने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्त, जिला कुष्ठ अधिकारी आरके देव, जिला पंचायतराज अधिकारी सभाजीत पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता ¨सह आदि मौजूद रहीं।