विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छेड़खानी में चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 20 Feb 2020 11:08 PM (IST)

अयोध्या शहर के एक इलाके में गुरुवार शाम उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब एक समुदाय के कुछ युवकों ...और पढ़ें

छेड़खानी में चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
छेड़खानी में चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

अयोध्या : शहर के एक इलाके में गुरुवार शाम उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब एक समुदाय के कुछ युवकों ने दूसरे समुदाय की एक किशोरी से छेड़खानी कर दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी कोचिग जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने स्थिति सामान्य होने का दावा किया है।

कोतवाली प्रभारी आरके राना के अनुसार कोतवाली से थोड़ी दूरी पर स्थित इलाके से कोचिग पढ़ने जा रही किशोरी से कुछ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी कर पीछा किया। बहला फुसलाकर कचहरी के पीछे स्थित पार्क ले जाकर अश्लील हरकत करने लगे। घर लौटने पर परिवारीजनों को घटना के बारे में किशोरी ने बताया। जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मामला दो समुदायों के बीच होने से पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाला। कोतवाली पहुंचे स्थानीय लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किशोरी के परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मो. फिरोज निवासी खोजनपुर, मो. आदिल निवासी टकसाल, मो. सैफुद्दीन निवासी बजाजा और मो. सुलेमान निवासी पुरानी सब्जी मंडी को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।