Move to Jagran APP

अटलजी के करीबी रहे पूर्व एमएलसी मधुवन सिंह का निधन

सादगी की प्रतिमूर्ति थे पूर्व एमएलसी मधुवन सिंह। वर्ष 1962 व 1967 के चुनाव में बलरामपुर में अटलजी के साथ ही रहे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 09:36 PM (IST)
अटलजी के करीबी रहे पूर्व एमएलसी मधुवन सिंह का निधन
अटलजी के करीबी रहे पूर्व एमएलसी मधुवन सिंह का निधन

अयोध्या, जेएनएन। पूर्व एमएलसी मधुबन सिंह का रविवार को निधन हो गया। वे करीब 95 वर्ष के थे। पूराबाजार के नरियांवा गांव निवासी मधुवन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के करीबियों में शुमार रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को अयोध्या स्थित शमशानघाट पर होगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह साढ़े नौ बजे उनके पैतृक गांव नरियावां से अयोध्या के लिए निकलेगी। 

loksabha election banner

सादगी की प्रतिमूर्ति रहे मधुवन सिंह का छात्रजीवन से ही अटलजी से नाता रहा। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान आरएसएस से जुड़े। शाखा में ही उनकी मुलाकात अटलजी से हुई थी। उनके साथ संघ के कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी की। दोनों लोग एक साथ साइकिल पर बैठकर संघ के कार्यों के लिए जाया करते थे। 

अटलजी और मधुवन सिंह ने वर्ष 1952 के फूलपुर में चुनाव प्रचार किया। वर्ष 1962 व 1967 के चुनाव में बलरामपुर में अटलजी के साथ ही रहे। वर्ष 1978 में वे जनता पार्टी से एमएलसी चुने गए। वर्ष 1984 तक एमएलसी रहने के दौरान वे बेहद सहज और सरल बने रहे और अंतिम समय तक सादगी से जीवन व्यतीत किया। उनके पुत्र धीरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि अटलजी के निधन की सूचना मिलने से वे काफी दुखी थे। वे बीते कई दिनों से अस्वस्थ थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। रविवार को सुबह करीब दस बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सांसद लल्लू ङ्क्षसह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त, गोसाईंगंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा समेत अन्य ने शोक जताया है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.