Move to Jagran APP

शहर सैनिटाइज करने को अग्निशमन दस्ते ने भी संभाला मोर्चा

कोरोना)) शहर सैनिटाइज करने को अग्निशमन दस्ते ने भी संभाला मोर्चाकोरोना)) शहर सैनिटाइज करने को

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 09:09 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:04 AM (IST)
शहर सैनिटाइज करने को अग्निशमन दस्ते ने भी संभाला मोर्चा

अयोध्या : शहर को सैनिटाइज कराने के लिए अब अग्निशमन दस्ते ने भी मोर्चा संभाल लिया है। यह व्यवस्था डीएम अनुज कुमार झा और एसएसपी आशीष तिवारी ने ऐहतियातन शुरू कराई है। नगर निगम और अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से इस अभियान का संचालन कर रहे हैं। अयोध्या नगरीय क्षेत्र में फायर टेंडर की मदद से मार्ग व बाहर से घर और गली, मुहल्लों को सैनिटाइज किया जा चुका है। अब फैजाबाद नगरीय क्षेत्र में अभियान शुरू हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के नेतृत्व में प्रतिदिन यह अभियान चलेगा।

loksabha election banner

सोमवार को शहर की अवधपुरी कॉलोनी अमानीगंज को सैनिटाइज करने के बाद गाड़ियों ने मुख्य मार्ग से होते हुए चौक, गुदड़ी बाजार आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। अग्निशमन दस्ते को पानी और हाइपोक्लोराइड नगर निगम की ओर से मुहैया कराया जा रहा है। शहर को सैनिटाइज कराने की ऐसी वृहद योजना की आवश्यकता थी। प्रशासन ने इसमें भी एक कदम आगे बढ़कर इस कार्य को शुरू करा दिया है। यह अभियान नगर निगम की ओर से चलाई जा रही मुहिम में एक नई कड़ी है। नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल ने सोमवार को शहर में हो रहे सैनिटाइजेशन की समीक्षा की और अभियान में लापरवाही न बरतने का निर्देश। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान नियमित चलेगा। कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक है कि लोग लॉकडाउन का पालन करें। प्रशासन और पुलिस आवश्यक कदम उठा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.