Move to Jagran APP

किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी

फैजाबाद : उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था ने बीज विकास निगम मसौधा परिसर में राष्ट्री

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 12:03 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 12:03 AM (IST)
किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी
किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी

फैजाबाद : उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था ने बीज विकास निगम मसौधा परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती व प्रमाणीकरण विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि भूतपूर्व डिप्टी डायरेक्टर केसी यादव व विशिष्ट अतिथि अर्चना तिवारी रहीं। प्रभारी निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के त्रिजुगी ¨सह के आयोजन में कार्यक्रम कराया गया। राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था की क्वालिटी मैनेजर अर्चना तिवारी ने जैविक खेती के लाभ एवं प्रमाणन प्रक्रिया के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी।

loksabha election banner

इस मौके पर अमेठी के केवीके के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एसके ¨सह, डॉ. सौरभ वर्मा, केवीके मसौधा के कार्यक्रम समन्यक डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. पंकज कुमार ¨सह, नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के बीज अनुसंधान अधिकारी डॉ. आरडीएस यादव, अनूप गुप्त, केके मिश्र, राहुल ¨सह, अखिलेंद्र ¨सह ने लोगों को जैविक खेती के बारे में बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.