गरीबों व किसानों के आ रहे अच्छे दिन : पाठक
फैजाबाद : भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहाकि अच्छे दिनों की शुरुआत हो
फैजाबाद : भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहाकि अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। एक ओर गरीबों व किसानों के सिर पर छत, शौचालय और घर में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है तो दूसरी ओर फसलों के समर्थन मूल्य से किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि योजनाओं के प्रति अधिकारियों को उत्तरदायी बनाया जा रहा है। चौपाल व रात्रि प्रवासों में जहां भी लोगों की शिकायतें आ रही हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है। वे लखनऊ जाते समय सिविल लाइंस स्थित होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहाकि ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांवों को सशक्त बनाया जा रहा है। योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। भाजपा के पदाधिकारियों के साथ ही अधिकारी भी गांवों में जाकर पात्रों को योजनाओं को लाभ सुनिश्चित करा रहे हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही यह भी कहाकि इन योजनाओं से गरीबों व किसानों की ¨जदगी में खुशहाली लाई जा रही है। प्रदेश महामंत्री ने कहाकि लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। यहां पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निशेंद्र मोहन मिश्र गुड्डू व अनूप गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।