तीन बीघे गन्ने की फसल को किसान ने लगाया आग
रुदौली (फैजाबाद) : रविवार को एक किसान ने पर्ची न मिलने से क्षुब्ध होकर खड़ी गन्ने की फसल क
रुदौली (फैजाबाद) : रविवार को एक किसान ने पर्ची न मिलने से क्षुब्ध होकर खड़ी गन्ने की फसल को जला दिया। किसान का आरोप है कि रौजागांव चीनी मिल ने अभी तक उसकी पर्ची नहीं भेजी, जबकि मिल बंद होने के कगार पर है। गुलचप्पा मजरे सरांय पीर गांव निवासी हनुमान प्रसाद पुत्र रामसरन ने बताया उनके तीन बीघे गन्ने की फसल खेत में तैयार खड़ी थी। कई बार वह मिल के सुपरवाइजर से पर्ची देने की गुहार की लेकिन गन्ना बेचने के लिए मिल कर्मचारियों ने पर्ची नहीं दी गई। इससे परेशान होकर रविवार को अपने खेत में तीन बीघा खड़ी गन्ने की फसल में आग लगाकर फूंक दिया।
आग की लपट तेज होने के कारण उनकी फसल जलने के बाद बगल में स्थित रामकुमार के गन्ने में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया नहीं तो अगल-बगल गेंहू के खेतों में आग लगने से इनकार नहीं किया जा सकता था। चीनी मिल के रवैये से किसानों में रोष व्याप्त है। मुख्य महाप्रबंधक मधुकर मिश्र ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मिल ने सभी किसानों को पर्ची जारी कर दी। किसानों को अगर पर्ची नहीं मिली तो वह मिल गेट से सीधे संपर्क कर सकते हैं।