Move to Jagran APP

अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई, बाकी पर बहुकोणीय

अधिवक्ताओं के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के मतदान में अब दो दिन ही शेष हैं। चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दे रहे हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 39 प्रत्याशी 12 पदों पर किस्मत आजमा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:53 PM (IST)
अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई, बाकी पर बहुकोणीय
अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई, बाकी पर बहुकोणीय

अयोध्या : अधिवक्ताओं के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के मतदान में अब दो दिन ही शेष हैं। चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दे रहे हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 39 प्रत्याशी 12 पदों पर किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए सीधी लड़ाई सुशील कुमार चौबे व इंद्र प्रताप सिंह लल्ला के बीच होना तय है। अन्य पदों पर बहुकोणीय लड़ाई है। महामंत्री पद पर नौ प्रत्याशी होने के कारण मतदाता असमंजस में हैं। इस पद पर पूर्व महामंत्री सूर्यनारायण सिंह दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजीव पांडेय, देवकीनंदन त्रिपाठी, सैयद आफताब अहमद, सुरेंद्र कुमार सिंह व रामकुमार यादव जोर आजमाइश कर रहे हैं। महामंत्री पद पर ज्ञानेशचंद पांडेय, शैलेंद्र कुमार जायसवाल, लालजी गुप्त, कृष्णकुमार वर्मा, सूर्यनारायण सिंह, राजेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार सिंह, विपिन मिश्र व महेंद्र कुमार दुबे मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। कोषाध्यक्ष पद की लड़ाई तिकोणीय बन गई है, इस पद के लिए विनोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्र व हरिप्रसाद तिवारी संपर्क कर रहे हैं। यही स्थिति संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए है, जिसमें सूर्यलाल, कंचन दुबे व राजेश कुमार तिवारी मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद के लिए जयप्रकाश पाल, रामकेवल मौर्य, सुरेंद्र कुमार पांडेय, विवेक कुमार श्रीवास्तव व दिनेश कुमार उपाध्याय प्रत्याशी हैं। कार्यकारिणी (ए) पद पर हरिनाथ सिंह, कृष्णकुमार चतुर्वेदी, आत्मजीत यादव व संतोष कुमार मिश्र, कार्यकारिणी (बी) पद पर विनय प्रकाश तिवारी, महेश कुमार श्रीवास्तव व विनय कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी (सी) पद पर विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार मिश्र, शैलेश कुमार सिंह उर्फ रिकू व संदीप कुमार तिवारी मतदाताओं के बीच जाकर अपने-अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। प्रत्याशियों के प्रचार में आचार संहिता का पूरा असर दिख रहा है। आचार संहिता के अनुपालन को लेकर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक भी की, जिसमें प्रत्याशियों को जाति व धर्म से दूर रह कर प्रचार करने की हिदायत दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.